आर्यन शेख़ अय्यूब जिला ब्यूरो
बुरहानपुर टक्कर में 50 से ज्यादा पाड़ों ने जोर आजमाइश की। मैदान में पाड़े भिड़े तो भीड़ में लोग। जमकर हाथापाई हुई। । पाड़ पाड़ों की टक्कर के दौरान भीड़ मैदान में घुस आई। पाड़े ने एक युक्क को सींग से ऐसा उछाला कि वह 20 फीट ऊपर उछल कर 30 फीट दूर जा गिरा। इससे उसे चोट आई है। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला संभाला। मंगलवार दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पाड़ों की टक्कर कराई गई। भीड़ मैदान में घुसी तो पाड़े भीड़ में। इसमें कई लोग गिरकर घायल हुए। उधर पाड़े ताकत आजमा रहे थे, इधर भीड़ में कुछ लोगों के बीच लात-थप्पड़ चल रही थी। माइक से पब्लिक को मारने का अनाउंसमेंट बार-बार होता रहा। मारपीट होते ही टक्कर बंद करा दी
इन पाड़ा मालिकों पर दर्ज केस, बढ़ सकती है संख्या
शाहपुर थाना पुलिस ने पाड़ा मालिक शांतिलाल सोमा, भूषण रामसिंग, राधेश्याम मंगल, वीरेंद्र गजानंद जाधव, गीतेश बाबू महाजन, विनोद किशन शंखपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके अलावा पाड़ा मालिक राजेश दादू, पांडुरंग उईराम चौहान, शेख आसिफ शेख सईद, मयूर मनोहर जाधव, मंगेश महादेव मराठा, मयूर कडू महाजन, मयाराम जाधव, विशाल जाधव, अजय अनिल प्रजापति, गोकुल संजू गोसाई, अरुण मोहन गोस्वामी, संजय रामा पाटिल और पंकज काशीराम महाजन के खिलाफ धारा 223, 125, 3/5 (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच के बाद आरोपियों की संख्या और बढ़ेगी।