अग्निशमन उपकरणों की भी दी गई जानकारी
उमरिया ।आज जब महिलाएं हर क्षेत्र मे आगेें बढ़ रही है , चाहे वह रक्षा का क्षेत्र हो , या सुरक्षा का, चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या सेना , पुलिस, इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले मे संचालित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र मंगठार में महिलाओ ने मॉकडिल के माध्यम से थर्मल पॉवर सेंटर के सुरक्षा की जिम्मेवारी अपने हाथो मे लेकर यह बता दिया है कि अब कोई भी कार्य उनकी पहुंच से बाहर नही है। सुरक्षा विभाग ने फायर सेफ्टी की जानकारी के साथ आग से बचाव के उपकरणों का प्रदर्शन किया। इस दौरान फायर ऑफीसर अशोक गुप्ता ने अचानक आग लगने पर बचाव के तरीकों, आग के प्रकार और उसको बुझाने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया।
उन्होंने प्लांट में आगजनी की घटना के पश्चात सायरन सिस्टम के संबंध मे जानकारी दी। इसके पश्चात सायरन बजाकर आगर पर नियंत्रण का मॉकडिल भी प्रशिक्षित महिलाओं के माध्यम से कराया। जिसमे वह सफल रही।
इस अवसर पर उन्हें अनुपयोगी समानों से फायर सेफ्टी यंत्र बनाने की जानकारी भी दी गई। प्रभारी मुख्य अभियंता एके पहाडिया ने प्लांट के अग्निशमन के उपकरणों और उनके कार्य की जानकारी ली और फायर ऑफिसर अशोक गुप्ता के प्रयासों की सराहना की।