Sudarshan Today
देश

माधुरी बेन द्वारा संचालित जाग्रत आदिवासी दलित संगठन के सदस्य जिनके द्वारा वर्ष 2021 में रेणुका फॉरेस्ट डिपो में डकैती डालकर ट्रेक्टर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, ऐसे 11 आरोपियों को लालबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने जाग्रत आदिवासी दलित संगठन के सक्रिय सदस्य जो वर्ष 2021 के सितंबर माह में रेणुका फॉरेस्ट डिपो में डकैती डालकर शासकीय जप्ति में रखा ट्रेक्टर लूटकर ले गए थे , ऐसे 11 आरोपियों को लालबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 23/09/2021 को आरोपीगण जागृत दलित आदिवासी समाज के झण्डे लेकर ग्राम डवाली के 40-50 लोगो द्वारा दिन के करीब 1 बजे फारेस्ट डीपो कार्यालय मे खकनार बीट से जप्ती मे खडे मेसी ट्रेक्टर क्रमांक MP.68.A. 2779 को फारेस्ट के कर्मचारीगणो के कार्य में बाधा व भय में डालकर लूट करके ले गए थे। जिस पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 669/21 धारा 147,149,353,384 बढ़ाने धारा 395 आईपीसी का दर्ज किया गया था। उक्त अपराध में लालबाग पुलिस द्वारा घटना के आरोपीगण

*1. मंशाराम पिता कुशल बारेला उम्र 32 वर्ष 2. रामसिंह पिता कलसिंह सस्तिया उम्र 50 वर्ष 3. बेदला पिता मुनिया बारेला उम्र 50 वर्ष 4. खुमला पिता चमार बारेला उम्र 50 वर्ष 5. बेलदार पिता भूनिया बारेला उम्र 55 वर्ष 6. भूरसिंह पिता चेंदिया बारेला उम्र 40 वर्ष 7. ओलिम पिता दूर सिंह बारेला उम्र 26 वर्ष 8. फूलचंद पिता सुखलाल बारेला उम्र 36 वर्ष 9. जव सिंह पिता गमला बारेला उम्र 23 वर्ष 10.सुरसिंह पिता हमरा बारेला उम्र 27 वर्ष 11.शिवलाल पिता सुखलाल बारेला उम्र 27 वर्ष सभी निवासी भगतबाबा फाल्या ग्राम डवाली* को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपीगणों द्वारा जागृत आदिवासी दलित संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता होना बताया गया है।

Related posts

 2 दिन से घूम रहे माता-पिता को मिला अपने बच्चे के लिए रेयर रक्त 

Ravi Sahu

कभी गुजरात में सोडा बेचते थे Vadilal Gandhi, आज पीढ़ियां चला रही हैं 650 करोड़ की आइसक्रीम कंपनी आज़ादी से पहले 1907 में गुजरात में स्थापित हुई इस कंपनी ने भारतीयों के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी है.

Ravi Sahu

बच्चे की हत्या कर मां ने हाथ की नसें काटी:मर्डर के 13 दिन बाद ही सुसाइड की कोशिश की, तीन शादियां की

Ravi Sahu

महज 5 साल की उम्र में मुकम्मल किया कुरान मजीद

Ravi Sahu

मेरे द्वारा विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार किए गए 25 वर्षों के संघर्ष धैर्य एवं त्याग समर्पण किए जाने के बाद

Ravi Sahu

मुख्य सचिव पहुंचे परौख राष्ट्रपति के संभावित दौरे का लिया जायजा

asmitakushwaha

Leave a Comment