संगीता बर्मन सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खण्डवा
खंडवा। शहर के रविंद्र नगर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर का दसवा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है दो दिवसीय आयोजन में रविवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिला शक्ति ने हिस्सा लिया। मंदिर के पंडित दौलत राम जोशी ने बताया सोमवार को प्रातः5 बजे भस्म आरती , शृंगार आरती की जाएंगी साथ ही सुबह 9 बजे बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 से प्रसादी वितरण होगा। संध्या कालीन आरती में बाबा भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया जाएगा और 151 दियो से विशेष आरती की जाएंगी। उन्होंने इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक भक्तो को भाग लेने के लिए अनुरोध किया।