सुदर्शन टुडे शहडोल
शहडोल। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग शहडोल ने जानकारी दी है कि जिला पशु कल्याण समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में 10 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में वन मंडल अधिकारी दक्षिण उत्तर उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी, सिविल सर्जन संभागीय पशु चिकित्सालय शहडोल, पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल, पशु चिकित्सा अधिकारी सोहागपुर,बुढार, जयसिंहनगर, गोहपारू, ब्यौहारी, पवन कुमार खंडेलिया शहडोल कमल कुमार मुदडा को उपस्थित होने के लिये कहा गया है।