Sudarshan Today
niwadi

पृथ्वीपुर में 18 जनवरी से आयोजित की जाने वाली वॉलीबॉल टूर्नामेंट के होर्डिंग्स फाड़े जाने से लोगों में आक्रोश

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

निवाड़ी- जिले की पृथ्वीपुर तहसील में स्वर्गीय अमर सिंह राठौर स्टेडियम में 18 जनवरी से होने वाले वॉलीबॉल टूर्नामेंट के लिए लगाए होर्डिंग्स अज्ञात व्यक्तियों ने फाड़ दिए। इन होर्डिंग्स पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के भी फोटो लगे हुए थें। इन होर्डिंग्स के फाडे जाने से स्थानीय लोगों लोगों में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।

पूर्व मंत्री एवं पृथ्वीपुर विधायक स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर के पिता अमर सिंह राठौर की याद में पिछले 40 वर्षों से होती आ रहे वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन इस वर्ष फिर से पृथ्वीपुर में स्थित स्वर्गीय अमर सिंह राठौर स्टेडियम में 18, 19 और 20 जनवरी को 42वां वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आयोजकों ने दो तीन जगह बड़े होर्डिंग्स लगाए थे, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के महानायक स्वर्गीय अमर सिंह राठौर का भी फोटो लगा है। इन होर्डिंग्स को रात में किसी अज्ञात ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता नितेंद्र सिंह राठौर के चेहरे की तरफ से फाड़ दिया। दूसरे होर्डिंग्स पर लगे कमलनाथ के पूरे चेहरे की तरफ से फाड़ दिया गया है।
होर्डिंग फटने की घटना के बाद से कांग्रेस व अन्य लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। कांग्रेसियों द्वारा इस घटना के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों को दोषी बताया जा रहा है, एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर दिया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करते वक्त भी तुम्हारे हाथ नहीं कांप रहे, वाकई बहुत निष्ठुर व्यक्ति हो। लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Related posts

अब शहर से निकलेगा डिवाइडर पीडब्ल्यूडी ने कराया मार्केट का नाप सड़क के वीच से 25 – 25 फुट चौडी रहेगी सड़क

Ravi Sahu

कॉलेज चलो अभियान के तहत कन्या छात्राओं को कॉलेज मैं प्रवेश हेतु किया प्रेरित

Ravi Sahu

ग्राम मुड़ारा में 40 एवं टीला में 32 आयुष्मान कार्ड बनाये गये

Ravi Sahu

सीएम हेल्पलाईन निराकरण में माह मई में निवाड़ी (पुलिस) प्रदेश में शीर्ष द्वितीय स्थान पर

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश सरकार विकास, जनकल्याण और सुराज से लिए प्रतिबद्ध है : अनिल जैन

Ravi Sahu

जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे कलेक्टर ने पढ़ाया लोगों को नैतिकता का पाठ

Ravi Sahu

Leave a Comment