Sudarshan Today
JHANSI

साहू कल्याण समिति बरूआसागर के सौजन्य से श्री रामजानकी मंदिर कटरा में राम कलेवा का भव्य आयोजन हुआ संपन्न

जिला ब्यूरो चीफ आनन्द साहू

बरुआसागर (झाँसी):- साहू कल्याण समिति बरूआसागर के सौजन्य से श्री रामजानकी मंदिर कटरा चौकी के पास में राम कलेवा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी मनीष दुबे के द्वारा किया गया। तत्पश्चात राम कलेवा कार्यक्रम का आयोजन राम राजा की नगरी ओरछा धाम से आयी हुई कीर्तन मंडली के द्वारा किया गया। जिसमें राम विवाह से संबंधित गीतों को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुति दी गयी। जिस पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।इस कार्यक्रम में साहू समाज के सभी परिवारी जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं उत्साह से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर समस्त स्वाजातिय बंधुओं एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों को प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम की भव्यता प्रदान करने में साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव साहू (रज्जू) आढतिया, राम सेवक साहू एडवोकेट, राजेश साहू जाली वाले, गणेश प्रसाद साहू, गिरधारी साहू, धर्मेंद्र साहू, कृपा राम साहू ,सियाराम साहू ,मनीष साहू, रामस्वरूप साहू ,हर नारान साहू , नंदू साहू ,अरविंद साहू, मदन लाल साहू, महेंद्र साहू ,कालीचरण साहू आदि एवं महिला मंडल की सदस्य श्रीमती किरण साहू, राशि साहू, रेखा साहू सपना साहू ,क्रांति साहू ,सुधा साहू, संध्या साहू, साकिल्या, मीनू ,खुशबू,मीना,सुनीता, प्रीति, नीतू, रीना, आशा झांसी, रजनी,भावना, रोशनी,विमला, ममता झांसी, कामनी,राखी आदि सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में समाज अध्यक्ष राजीव साहू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

सैंकड़ों समर्थकों के साथ किया नामांकन

Ravi Sahu

वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक स्वर्णकार भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत

Ravi Sahu

झूठा रेप केश लगवाकर भेज दूंगा जेल- थाना इंचार्ज नवाबगंज

Ravi Sahu

राष्ट्रीय लोककला महोत्सव 2022 की स्मृति पत्रिका का हुआ विमोचन मुख्य अतिथि डॉ संदीप सरावगी द्वारा किया गया स्मृति पत्रिका का विमोचन पुस्तक ज्ञान का भंडार ही नहीं मित्र भी हैं: डॉ संदीप सराबगी 

Ravi Sahu

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समाजसेवी संदीप सरावगी ने वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर की दिन की शुरुआत

Ravi Sahu

राजनीतिक, शिक्षा के दलाल नही, चुने शिक्षा, शिक्षक कल्याण हेतु विचार और सिद्धांतवादी –

Ravi Sahu

Leave a Comment