Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

नर्मदा एवं निर्झरणी महोत्सव के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व 7 एवं 8 फरवरी को होगा आयोजन शोभा यात्रा, हवन, पूजन, महाआरती, संतों का सम्मान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अनूपपुर दैनिक सुदर्शन टुडे श्याम तिवारी

अनूपपुर 3 फरवरी 2022/ माँ नर्मदा के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा जन्मोत्सव 2022 तथा मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के सहयोग से एक दिवसीय निर्झरणी महोत्सव का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया जाएगा। आयोजन को सुव्यवस्थित संपन्न करने हेतु कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं। आयोजन के दौरान मां नर्मदा उद्गम मंदिर में साज-सज्जा, लाईटिंग की जाएगी। आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था, आवास, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई, भोजन, प्रसाद, विद्युत, यातायात आदि की व्यवस्था के लिए उत्तरदायित्व निर्धारण किया गया है। आयोजन के सफल क्रियान्वयन हेतु कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। जिसके नोडल अधिकारी नगर पंचायत अमरकंटक के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री चैन सिंह परस्ते बनाए गए हैं, जिनका मोबाइल नं. 8966901141 है। सहायक नोडल के रूप में नगर पंचायत अमरकंटक के सहा. वर्ग 02 श्री राधेश्‍याम उपाध्याय मो.नं. 9424331794 बनाए गए हैं। आयोजन के दौरान 7 फरवरी को माँ नर्मदा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में स्थानीय लोक संस्कृति के गुदुम, करमा, शैला के दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 8 फरवरी को नर्मदा जन्मोत्सव 2022 एवं निर्झरणी महोत्सव के तहत हवन अपरान्ह 3 बजे से, सायं 7 बजे से नर्मदा जी की महाआरती, संतों का सम्मान तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा विषेष रूप से तैयार रामायण में वर्णित वनवासी चरितों पर आधारित लीला नाट्य प्रस्तुति निसादराज गुहाय तथा गोण्ड जनजाति करमा एवं शैला नृत्य, बैगा जनजाति परधोनी व करमा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे से चित्र प्रदर्शनी सास्वत आयोजित की जाएगी। निसादराज गुह लीला नाट्य आधारित चेरियाल पटम चित्र शैली में सृजित 25 चित्रों की प्रदर्शनी तथा गोण्ड समुदाय में नर्मदा की कथा आधारित 25 गोण्ड जनजातीय चित्रकारों की चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Related posts

रंगपंचमी का करेली में रहा रंगारंग उल्लास बच्चों व महिलाओं ने भी उड़ाया रंग, समरसता का बांधा समां

Ravi Sahu

बैतूल: खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं, पेयजल समस्या का निराकरण करने की लगाई गुहार

Ravi Sahu

राजपूत,किसानों के कल्याण और विकास के लिए चलाई जा रही हैं कई योजनाएं,रायसेन में रोजगार दिवस एवं एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम आयोजित

Ravi Sahu

15 दिसम्बर को आयोजित पहला मैच में बुधनी सिटी युनाईटेड एवं दूसरा मैच जर्रापुर बेसर्स बुधनी ने जीता

Ravi Sahu

प्रेक्षक ने नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का किया निरीक्षण

asmitakushwaha

गुरु पूर्णिमा के अवशर पर हजारों भक्तो ने किये ॐ शक्ति सेवा धाम आश्रम मारुगढ़ में गुरु दर्शन

Ravi Sahu

Leave a Comment