आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का एक दिवसीय प्रदर्शन
जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय
निवाड़ी- भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की बहनों ने ताला बंद कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला स्तर पर किया कार्यक्रम में जिलेभर से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकों ने विशाल संख्या में तहसील प्रांगण में एकत्र होकर धरना दिया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा अभी करो अर्जेंट करो हम को परमानेंट करो , देश के हित में करेंगे काम – काम के लिए आएंगे पूरे दाम जैसे गगनभेदी नारी लगाई तथा मानदेय महीनों ना मिलने के कारण घर चलाने के लिए तहसील में आए हुए लोगों के जूते पॉलिश भी किए फिर तहसील प्रांगण से भारतीय मजदूर संघ की जिला संरक्षक कल्पना शर्मा के नेतृत्व में विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मुख्य मांगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शासकीय कर्मचारी घोषित करना, पदोन्नति व पेंशन और समय पर वेतनमान देने की है आंगनबाड़ी बहनों के द्वारा बताया गया कि अगर मुख्यमंत्री के द्वारा शीघ्र ही हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में ताला बंद हड़ताल करने को हम लोग बाध्य होंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ की संरक्षक कल्पना शर्मा, जिला अध्यक्ष रानी वर्मा, गीता अहिरवार, गायत्री त्रिपाठी, अनीता यादव ,उर्मिला कुशवाहा, सुमन तिवारी, इंदिरा जैन, लक्ष्मी कुशवाहा, ममता खरे राममूर्ति अहिरवार उपस्थित रही।