Sudarshan Today
BADNAWAR

नामांकन सभा में विधायक शेखावत ने पीएम मोदी पर किए तीखे प्रहार 2700 में गेहु नही खरीदना जनता के साथ भाजपा सरकार ने किया धोखा : विधायक शेखावत

बदनावर। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान निकाली जनसर्मथन रैली में हजारों लोगों ने पहुॅचकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना दिया। वही बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर धार नगरी के मतदाताओं का मन मोह लिया। लोगों ने पहुॅच कर बाबूजी के साथ खुब सैल्फी ली। नामांकन के बाद हुई सभा में बदनावर विधायक ने पीएम मोदी पर तीखे प्रहार करते हुए इलेक्ट्राल ब्रांड को दुनिया का सबसे बडा घोटाला बताते हुए 10 साल पहले मोदी ने जो ग्यारंटी दी थी आज तक पुरी नहीं हुई। जनता 10 साल का हिसाब मांग रही है। यह चुनाव देश के सविंधान को बचाने का चुनाव है। कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल के नामांकन के दौरान आमसभा में बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव मुददो पर लडा जाने वाला चुनाव नहीं है। मुददे के मामले में भाजपा पूरी तरह फैल रही है। 10 साल पहले जो वादे मोदीजी ने किए थे सरकार सभी वादों का परिपालन करने में फैल रही है। आज जो चुनाव हो रहा यह छोटा मोटा चुनाव नहीं है। देश के सविधान व देश की आजादी का चुनाव है। लोगों के मन में शंका हो गई है कि मोदी तीसरी बार आ गये तो देश का संविधान समाप्त होगा और यह आखिरी चुनाव हो सकता हैं। इसके बाद कोई चुनाव नहीं होगा। देश मे भय का वातावरण बना हुआ है। देश की जनता चौराहे पर खडी है। सवाल कांग्रेस प्रत्याशी मुवेल को जिताकर दिल्ली भेजने का नही है। सवाल इस बात का है कि बाबा सा. अंबेडकर ने बनाया संविधान बचेगा कि नहीं। आदिवासियों का संविधान बचेगा की नहीं। मोदीजी किस तरह चुनाव लड रहे है। पिछले दिनों हुई वोटिंग में जनता ने रुख बताया तो नरेद्र दामोदर मोदी की भाशा बदल गई है। बदले बदले मेरे सरकार नजर आते है, यह भाजपा की र्बबादी के आसार नजर आते है। मोदी जी 400 पार करने की बात कर रहे थे। आज भाजपा घबरा गई है। 150 सीट पार करने में पसीना आ जाएगा।भाजपा नेताओ को आढे हाथो ले कर कहा कि ये लोग उंट पर बैठकर बकरी चराने का काम कर रही है। 10 साल पहले भाजपा ने 2 करोड युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। वादा पुरा किया क्या। इस पर जनता ने खुब तालियां बजायी। 10 साल में मंहगाई समाप्त हुई क्या। लोगों ने कहा नहीं हुई। भ्रष्टाचार समाप्त करने के वादे पर इलैक्ट्राल ब्रांड को हिंदूस्तान ही नहीं दुनिया का सबसे बडा भ्रष्टाचार बताया भाजपा लुटने में लगी है जनता के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार विधायक शेखावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रहार कर कहा कि किसानों से गेहू 2700 रु के दाम में नही खरीदा भाजपा नेता गांव में आए तो सवाल अवश्य पुछिये। यह सवाल भी पुछना कि 10 पहले मोदी ने जो ग्यारंटी दी थी वह पुरी नहीं हुई। जनता जबाव मांग रही है। 10 साल में क्या किया पुरे देश को बताओं लोकतंत्र का चीरहरण कर हत्या हो रही है विधायक भंवरसिंह शेखावत ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र ही हत्या करने जैसा बताते हुए कहा कि जिस तरह द्रोपदी का चीरहरण किया था उसी तर्ज पर लोकतंत्र का चीरहरण किया जा रहा है। आम मतदाता मुक दर्शक बन कर खडा नहीं रहे। सरकार से जबाव मांगों। जनता में काफी आक्रोश है। कांग्रेस धार, झाबुआ, खंडवा एवं खरगोन सीट जीतने की स्थिति में है।राम को तुम तो क्या तुम्हारे बाप को जय श्री राम लाए- शेखावत भाजपा का नारा जो श्रीराम को लाए हम उनको लांएगे पर तंज कसते हुए शेखावत ने कहा कि जयश्रीराम तुम्हारे बाप के नोकर है क्या़। भाजपा जय श्री राम की ठेकेदार हो गयी। अरे जिसने दुनिया को बनाया। रामजी को तुम तो क्या तुम्हारे बाप को भी रामजी ही लाए थे। जय श्री राम तो सबके दिलों में बैठे है। रामजी के नाम से दुकान चलाना बंद करो। अन्यथा बजरंग बली का सौठा चलेगा तो हिंदूस्तान से ही बाहर दिखोगे। धर्म के नाम पर दुकान बंद करो। और जनता से जो वादे किए थे जनता को बताओ। राजस्थान को लेकर कहा यहां भाजपा का सुपडा साफ होने वाला है। अंत में शेखावत ने कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल को जीताने की अपील कर अपनी बात समाप्त की। शेखावत ने भाजपा पर तीखे प्रहार करने पर जनता ने खुब तालिया बजाकर बाबूजी राम राम के नारे लगाए।  धार शहर में पैदल मार्च किया शेखावत ने नामांकन रैली कांग्रेस कार्यालय से प्रांरभ होकर धार शहर में निकलने के दौरान बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत पैदल ही चले । इस दौरान धार के कई मतदाताओं ने शेखावत का स्वागत कर सैल्फी भी ली।कंग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल की नामांकन रैली एवं सभा में मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद विवेक तंखा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, युकां अध्यक्ष यतेन्द्रसिंह, विधायक भंवरसिंह शेखावत, हनी बघेल, हीरालाल अलावा, प्रताप गेवाल, संगठन प्रभारी निर्मल मेहता, जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, मनोजसिंह गौतम, कन्हेयालाल ठाकुर, शक्तिसिंह, अजयसिंह ठाकुर सहीत कई जनप्रतिनिधी मंचासीन थे। आयोजन में घनश्यामसिंह डोडिया, आशाराम जाट, आशिष भाकर, लियाकत पटेल, महेश पाटीदार, राजेन्द्र जाट, देवपालसिंह जादव, जावेद खान सहीत हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने आभार माना।

Related posts

भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री बने कन्हैया लाल गुर्जर

Ravi Sahu

किराना दुकान में चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Ravi Sahu

बालिका ने रखा पहला रोजा

Ravi Sahu

सेना के नायब सूबेदार ने किया छात्रों का चयन

Ravi Sahu

दत्तीगांव ने अल्पवर्षा से खराब हुई फसल का सर्वे करने के दिए निर्देश

Ravi Sahu

Leave a Comment