Sudarshan Today
dhar

भाजपा प्रत्याशियों का चयन संगठन ने इसलिए किया है कि आप शहर को नंबर वन बनाए – भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव

धार सुदर्शन टुडे।

नगर पालिका परिषद धार के पार्षद पद प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा धार नगर के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की एक वृहद बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर चुनाव संचालन समिति की घोषणा हुई । बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, धार नगर पालिका चुनाव संचालक आशीष गोयल, वरिष्ठ नेता अशोक जैन, डॉ शरद विजयवर्गीय, श्याम नायक, कन्हैयालाल यादव, नरेश राजपुरोहित, डॉ कमल जैन, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, आशीष गोयल, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, अजय फकीरा मंचासीन रहे।
भाजपा कार्यकर्ता नगर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है की कमजोरी पाप नही महापाप हैं। भाजपा प्रत्याशी लोगो को विश्वास दिलाए की में आपके सुख दुख में आपके साथ रहूंगा, आपका पार्षद प्रत्याशी के लिए भाजपा संगठन ने इस लिए चयन किया है कि आप जीत क़र पार्षद बने और शहर को नंबर वन बनाए।
बैठक में धार नगर पालिका चुनाव संचालन समिति घोषित
धार नगर पालिका चुनाव संचालन समिति में 30 सदस्य हैं जिसमें धार विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, करण सिंह पवार, जिला महामंत्री सन्नी रिन, जयराम गावर, विश्वास पांडे, दिलीप पटोदिया, आशीष गोयल, नरेश राजपुरोहित ,श्याम नायक, पूनम फकीरा, कुसुम सोलंकी, कन्हैयालाल यादव, डॉ शरद विजयवर्गीय, अनंत अग्रवाल, प्रभु राठौड़, अशोक जैन, नंदराम परमार, ममता जोशी, भगवानदास मालवीय, अजय फकीरा, मंजुला बघेल, डॉ कमल जैन, विपिन राठौर, नितेश अग्रवाल, मनोज ठाकुर, विवेक गौड़, संजय शर्मा, दीपक सिंह रघुवंशी, राघवेंद्र रघुवंशी को बनाया गया। बैठक का संचालन आशीष गोयल व आभार मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Related posts

मानिकसरा से स्वास्थ्य अधिकार जागरूकता अभियान प्रारम्भ

Ravi Sahu

भाजपा के पीछे देश हित विचार धारा की ताकत है – कैलाश विजयवर्गीय भाजपा राष्ट्रीय महासचिव

Ravi Sahu

चाइना डोर पर कार्रवाई करने गए प्रशासन की टीम खाली हाथ लौटी

Ravi Sahu

अवैध देशी विदेशी मदिरा जप्त कर 5 प्रकरण दर्ज

Ravi Sahu

प्रताप सिंह बड़तिया गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Ravi Sahu

विकसित भारत संकल्प यात्रा” धार विधानसभा के ग्राम लोहारी बुज़ुर्ग मे कार्यक्रम आयोजित

Ravi Sahu

Leave a Comment